Punjab media news : पंजाब में पांच बार राज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से राजनीतिक क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। राजनीति की नई जेनरेशन से लेकर पुराने नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन से शोक में हैं। नए और पुराने नेता पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर जहां दुख जता रहे हैं वहीं उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
राहुल गांधी, कांग्रेस
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का समाचार दुखद है। वो आजीवन भारत और पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता रहे। श्री सुखबीर सिंह बादल समेत उनके सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है। खड़गे ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि बेशक हमारी विचारधारा अलग थी लेकिन उन्होंने अपनी सादगी और अपने कैडर के प्रति वफादारी के लिए पंजाब के लोगों के बीच अपार सम्मान अर्जित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कई कार्यकालों में कार्य किया। खड़गे वे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर परिवार से गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।
भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला… वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.. वाहेगुरु…वाहेगुरु।
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली और आप संयोजक
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की बेहद दुखद जानकारी मिली। वाहेगुरू जी उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं सुखबीर बादल जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का गहरा दुख है। मेरी बादल साहब को चाहने वालों और परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। बादल साहब का हर कोई पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सम्मान करता था। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा उनके शोकाकुल समर्थकों व परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!
मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
काफी लम्बा सम्मानित राजनीतिक सफर तय करने वाले शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व समस्त अनुयाइयों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।