Punjab media news : पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान की जेलों में बंद 198 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार की आधी रात को रिहा कर दिया है। उक्त सभी मछुआरों ने अटारी वाघा के रास्ते भारत में प्रवेश किया।
जानकारी के मुताबिक
पाकिस्तान सरकार 500 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला कर चुकी है। जिनमें से 499 भारतीय मछुआरे हैं। इनमें 198 कैदियों ने अटारी सीमा के रास्ते अपने वतन प्रवेश किया। इन सभी रिहा किए गए कैदियों में 183 गुजरात से हैं।
पाकिस्तान में 2 भारतीय मछुआरों के शव भी हैं, जिन्हें कागजी कार्रवाई के बाद भारत भेजा जाएगा। वीरवार को दक्षिणी पाकिस्तान की लांधी डिस्ट्रिक्ट जेल से 198 रिहा किए गए कैदियों को कराची रेलवे स्टेशन भेजा गया, जहां से यह कैदी ट्रेन से लाहौर लाया गया।