Punjab media news : पंजाब में क्या फिर अकाली दल-BJP का गठबंधन होगा?, यह सवाल फिर से राज्य की सियासत में तेजी से उठ रहा है। इसकी वजह जालंधर लोकसभा उपचुनाव में दोनों पार्टियों की हार है। अकाली दल ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।
BJP अकेले मैदान में थी। दोनों दलों की वोटें दूसरे नंबर पर आई कांग्रेस से ज्यादा रही। वहीं सीट जीतने वाली AAP से कुछ हजार ही कम थी। सीट पर हार-जीत स्पष्ट न भी हो तो गठबंधन की तरफ से यहां मुकाबला कड़ा होता।
अकाली दल ने किसान आंदोलन के वक्त भाजपा से गठबंधन तोड़ा था। केंद्र में अकाली कोटे से मंत्री हरसिमरत बादल ने इस्तीफा दे दिया था।