Punjab media news : पंजाब सरकार ने गेहूं खरीद की तैयारी पूरी कर ली है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए बंदोबस्त किए जा रहे हैं। वहीं, RBI ने भी 29 हजार करोड़ की CCL को मंजूरी दे दी है। इसके तुरंत बाद CM भगवंत मान ने अफसरों के साथ मीटिंग की।
CM मान ने मंडी में किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। इसके बाद मान ने दावा किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों से एक-एक दाना खरीदा जाएगा। साथ ही फसल का भुगतान भी किया जाएगा।
गेहूं के सीजन में पंजाब को अतिरिक्त बिजली की आवश्यकता पड़ती है। सीजन में बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए CM मान ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी अपनी चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी पर मीटिंग की।
मान ने सुक्खू से गेहूं के सीजन में बिजली की मांग की है। यदि ऐसा होता है तो ट्रांसमिशन का खर्च बचने सहित पंजाब को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध हो सकेगी। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी CM मान से हिमाचल प्रदेश में निवेश करने का अनुरोध किया है।