Punjab media news : पंजाब विधानसभा के बजट सेशन के दूसरे दिन कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने CM पंजाब भगवंत मान के रवैए पर आपत्ति जताई। उन्होंने विजिलेंस कार्रवाई पर कहा कि CM भगवंत मान को माफी मांगनी चाहिए। बाजवा ने कहा कि हमें अपनी बात रखने की आजादी है। CM मान को सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही बाजवा ने गवर्नर से पंजाब के बिगड़ रहे माहौल पर बातचीत करने की बात भी कही।
बाजवा ने कहा कि CM मान ने सदन सहयोगियों को थ्रेट दिया है। यदि भविष्य में किसी के साथ कुछ हो गया या किसी को टक्कर मार दी या गोली मार दी तो CM पंजाब भगवंत मान पर सीधी एफआईआर होगी। उन्होंने CM मान के तौर-तरीके को गलत बताया और कहा कि उन्हें सदन सदस्यों का मान-सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सदन की कार्रवाई में शामिल होंगे या नहीं, इसका फैसला 7 मार्च को किया जाएगा। बाजवा ने सदन की कार्रवाई पूरी होने पर यह बात कही।
CM मान सीधे चेतावनी देकर गए
बाजवा ने कहा कि CM मान सीधे चेतावनी देकर गए हैं कि पकड़ कर जेल में डालेंगे। उन्होंने कहा कि हमें कोई डर-खौफ नहीं है। लेकिन यह कोई तरीका नहीं कि सदन के सहयोगियों से ऐसा बर्ताव किया जाए। उन्होंने CM मान की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह कोई तरीका नहीं है कि जब मर्जी आकर जो बातचीत करनी है करने के बाद हाऊस की कार्रवाई जारी रखने की बात कह कर लौट जाया जाए। बाजवा ने स्पीकर से इसका फैसला करने की बात कही।
लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह भी मौजूद रहे
इससे पहले लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह सदन की कार्रवाई देखने के लिए गवर्नर बॉक्स में मौजूद हैं। इसके बाद सदन की कार्रवाई 3 बजे तक स्थगित की गई। लंच से पहले पंजाब विधानसभा के बजट सेशन के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। इस दौरान CM भगवंत मान और कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बीच खूब बहस हुई। सीएम ने बाजवा से कहा कि वह पंजाब की बदनामी झेल सकते हैं, लेकिन कांग्रेस की नहीं झेल सकेंगे।