पंजाब के कैबिनेट मंत्री और विधायकों पर लाठीचार्ज

Pawan Kumar

Punjab media news : अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली जा रहे पंजाब की मान सरकार के मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा बादली में रोका गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आरोप लगाए कि पुलिस द्वारा उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। इसके बाद निहत्थे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे AAP वर्करों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। डॉ. बलबीर ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जान बचाने के लिए उन्हें CPR करना पड़ा। घायलों को अस्पताल भी ले जाया गया। उन्होंने इस घटना को AAP के विरोध को कुचलने के लिए मोदी सरकार का क्रूर हमला बताया है।

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे शर्मनाक कृत्य बताया है। उन्होंने लिखा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि संविधान और सर्वोच्च न्यायालय हमें घूमने और शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार देता है। लेकिन AAP को इसकी परमिशन नहीं दी जा रही। उन्होंने पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों और स्वयंसेवकों को बादली में रोके जाने को शर्मनाक कहा है।

पुलिस हिरासत में लिए गए AAP पार्षद

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली पहुंचे AAP से चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद अंजू कत्याल और दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसका कारण उनके द्वारा अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में संलिप्त होने के पोस्टर फाड़ा जाना बताया गया है।

इसके अलावा पंजाब के मंत्री व विधायकों और सभी कार्यकर्ताओं को दिल्ली बॉर्डर पर रोका गया है। सभी मंत्री व कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क बैठ कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का मुक्की की सूचना भी है।

यह खबर भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव से पहले बदल सकती है पंजाब की सूरत, सरकार ने दिया ये मौका

CBI करेगी पूछताछ

गौरतलब है कि AAP संयोजक एवं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को आज CBI ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल के समर्थन के लिए पंजाब के मंत्री व नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment