पंजाब कांग्रेस उपाध्यक्ष किक्की ढिल्लों गिरफ्तार:आय से अधिक संपत्ति केस में पूछताछ के लिए बुलाया

Pawan Kumar

Punjab media news : पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष व फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लो को विजिलेंस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पूछताछ के लिए फिरोजपुर स्थित SSP विजिलेंस के ऑफिस बुलाया गया था। वहीं पर उनकी गिरफ्तारी हुई। इसके बाद विजिलेंस टीम पूर्व MLA ढिल्लो के फरीदकोट-कोटकपूरा हाईवे पर स्थित आवास पर पहुंचकर सर्च कर रही है।

ढिल्लो के साथ गांव धन्ना जिला फरीदकोट के गुरसेवक सिंह और फिरोजपुर जिले के नानकसर शहीद गांव के राजविंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़ स्थित कोठी का निरीक्षण भी कर चुकी विजिलेंस

प्रदेश की वर्तमान सरकार गठन के कुछ महीने बाद से ही ढिल्लो विजिलेंस जांच का सामना कर रहे थे, और उनसे पहले फरीदकोट विजिलेंस डीएसपी दफ्तर में पूछताछ होती रही है, यहीं नहीं विजिलेंस टीम ने ढिल्लों की चंडीगढ़ के पास बन रही कोठी का निरीक्षण कर चुकी है।

2012 से 2017 की संपत्ति की जांच हो रही

विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि ब्यूरो द्वारा उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आकलन करने के लिए 01-04-2017 से 31-03-2022 तक पांच साल की जांच अवधि निर्धारित की गई थी।

संपत्ति से 245% ज्यादा खर्च किया

जांच के दौरान यह पाया गया कि पूर्व विधायक ने अपनी आय से अधिक संपत्ति बनाई थी और गांव मुमरा, तहसील सादिक, जिला फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी। उन्होंने कहा कि यह भी पाया गया कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों का लगभग 245% ज्यादा खर्च किया।

यह खबर भी पढ़ें:  चीन में भयावह हुआ मंजर, केवल 1 हफ्ते में हुईं 13 हजार मौतें

कल कोर्ट में पेशी होगी

इस संबंध में उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1), 13(2) और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment