Punjab media news : जिले में अगले 4 दिन मौसम साफ रहेगा। धूप निकलेगी और सुबह-शाम ठंड रहेगी। शनिवार को जालंधर में दिन का तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया जबकि रात को 14 डिग्री था। अब सर्दी लौटने लगी है। पहाड़ों में हुई ताजा बर्फबारी के चलते सारा दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार फरवरी में हिमाचल में लो प्रैशर एरिया बने हैं, मगर जालंधर सहित पंजाब के बाकी जिलों में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
हिमाचल में 14 फरवरी को लो प्रेशर एरिया सक्रिय होगा और बर्फबारी के आसार हैं। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते सुबह शाम सामान्य स्तर की ठंडक रहेगी। दूसरी तरफ जालंधर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 160 को क्रॉस कर गया।