दिल्ली-NCR व UP में बारिश के आसार

Pawan Kumar

Punjab media news : देश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों हुई बारिश से देशवासियों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने बिहार, बंगाल में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। IMD के मुताबिक, आज दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि 4 और 5 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने कहा कि गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, यूपी के कुछ एक स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
यह खबर भी पढ़ें:  मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को लिया हिरासत में, व्यक्ति को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment