मेरठ (PMN)-12 साल के बेटे ने अपनी मां के कातिल को गिरफ्तार करवा दिया। बच्चे की हिम्मत की हर तरफ तारीफ हो रही है।
पुलिस ने बताया कि ब्रह्मपुरी की रहने वाली महिला का बीते 14 साल से जावेद नाम के एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि वह मेरठ में ब्यूटी पार्लर चलाती थी।
मंगलवार को महिला का प्रेमी उसके घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला उसके साथ अपने संबंधों को खत्म करना चाहती थी। यह बात आरोपी को नगवार गुजरी। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। महिला का 12 साल का बेटा घर में था। वह कमरे के बाहर से सबकुछ देख रहा था।
बच्चे ने देखा कि घर आए उस शख्स ने उसकी मां पर चाकू से हमला करना शुरू कर दी। बेटे ने बिना डरे और शोर मचाए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को फोन किया।