जालंधर से कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह नहीं रहे

Pawan Kumar

Punjab media news : पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। उन्हें हार्ट अटैक आया है।

जिसके बाद राहुल गांधी ने फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। जिस दौरान यह घटना हो गई। करीब 8.45 पर उनकी तबियत बिगड़ी। जिसके बाद राहुल गांधी भी उनको देखने के लिए अस्पताल गए। चौधरी संतोख सिंह 76 साल के थे।

सुबह 9 बजे तक राहुल गांधी ने फिल्लौर के भटि्टयां तक का सफर पूरा किया और टी-ब्रेक के लिए यात्रा को रोका गया। टी-ब्रेक के लिए रुके राहुल गांधी चंद मिनट अंदर बैठने के बाद कार में कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह सांसद संतोष चोधरी को देखने गए हैं। यात्रा फिल्लौर के भटि्टयां में नंबरदार प्रभजोत सिंह के घर के बाहर ही खड़ी है।

इस दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई गई है। लाडावोल में कुछ कांग्रेसी समर्थकों ने राहुल गांधी के करीब जाने की कोशिश की तो पुलिस ने धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।

दो दिन पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग को राहुल गांधी की सिक्योरिटी ने धक्के मारे थे। वह किसी नेता को राहुल से मिलवाने ले जा रहे थे। फिलहाल उनके आसपास कुछ सीनियर कांग्रेसी नेता जैसे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद गुरजीत औजला, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ही चल रहे हैं।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
यह खबर भी पढ़ें:  अमृतसर में 20 हजार कुत्तों की होगी नसबंदी
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment