नई दिल्ली (PMN)- दलितों के मसीहा कहे जाते 86 साल के बूटा सिंह का आज निधन हो गया। काफी समय से बीमार बूटा सिंह को तीन महीने पहले उन्हें Aiims में भी भर्ती करवाया गया था। उनके परिवार में दो पुत्र तथा एक बेटी हैं। बूटा सिंह पूर्व प्रधानमंत्री सव. इंदिरा गांधी के विश्वासपात्रों में से एक थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को दोबारा ट्रैक पर लाने के लिए 70-80 के दशक में काफी मेहनत की थी। पूर्व में वह भारत के गृह मंत्री भी रह चुके हैं तथा बिहार के राज्यपाल के पद पर रह चुके थे। बूटा सिंह भारत के राजस्थान राज्य के जालौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार सांसद निर्वाचित हुए थे। उनका जन्म 21 मार्च 1934 को मुस्ताफ़पुर, जिला जालंधर में हुआ था।