Punjab media news : पंजाब के जालंधर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक महिला की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल की पहचान दीपक के रूप में हुई है।
मामला मैहतपुर इलाके का है। गोलियां चलाने के बाद बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जब अंदर गए तो महिला और दीपक नामक व्यक्ति खून से लथपथ पड़े थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
हमले में दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर कौन थे और उसने हमला क्यों किया, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।