जालंधर के पूर्व मेयर और भाजपा नेता सुरेंदर महे का निधन

Pawan Kumar

Punjab media news : जालंधर के पूर्व मेयर और भाजपा नेता सुरेंदर महे का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। महे का अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 2 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा।

सुरेंदर महे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। जालंधर के पूर्व मेयर महे को श्वेत मलिक ने भाजपा में शामिल करवाया था। महे कांग्रेस की ओर से वर्ष 2002 से 2007 तक जालंधर नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान उन्होंने टिकट का दावा किया था पर पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर सुशील रिंकू को टिकट दी थी। इसके बाद महे आजाद उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए थे लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। जब पंजाब में भाजपा अकेले चुनाव लड़ने को लेकर तैयारी कर रही थी तो टिकट मिलने की आस में सुरेंदर महे ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी और 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार भी थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली थी।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
यह खबर भी पढ़ें:  खट्टर के सभा स्थल पर हुए हंगामे में पुलिस की कार्रवाई, 71 लोगों पर FIR
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment