Punjab media news : जालंधर में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का गढ़ ध्वस्त कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने ये लोकसभा सीट जीत ली है। उपचुनाव में AAP के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी को 58,691 वोटों से हरा दिया। उपचुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को हुई थी।
पिछली 4 बार से कांग्रेस इस सीट पर जीतती रही है। 2014 और 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी के पति संतोख सिंह चौधरी यहां से चुनाव जीते। हालांकि उनके निधन के बाद कांग्रेस सीट गंवा बैठी।