Punjab media news : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने गुरुवार को जालंधर उप-चुनाव के संबंध में ईसाई समुदाय से चर्चा की। इस दौरान जालंधर से प्रत्याशी प्रो कर्मजीत कौर चौधरी और जिलाध्यक्ष राजिंदर बेरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजा वड़िंग ने पार्टी का समर्थन करने पर ईसाई समुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंजाब कांग्रेस में ईसाई समुदाय के योगदान को बड़ा बताया।
राजा वड़िंग ने सरकार में रहते हुए बची कमियों के लिए बतौर अध्यक्ष माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हो या सरकार, उसमें हर धर्म, जाति, समुदाय के लोगों का योगदान होता है। उन्होंने आमजन की समस्याओं का समाधान करना पंजाब कांग्रेस का कर्तव्य बताया।
वड़िंग ने ईसाई समुदाय द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी बनाए जाने की बात कही। इसके साथ कांग्रेस पार्टी में हर व्यक्ति को उचित सम्मान देने की बात भी कही।
राजा वड़िंग ने कांग्रेस पार्टी को एक परिवार बताया। उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय हो या कोई अन्य, सभी को साथ लेकर समस्याओं के समाधान निकालना पार्टी की जिम्मेदारी है।