जालंधर उपचुनाव के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट

Pawan Kumar

Punjab media news : जालंधर लोकसभा उपचुनाव सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस ने भी अपनी परंपरागत सीट को हरह सूरत में हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है।

इसी कड़ी में कांग्रेस ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर कौर भट्ठल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 40 स्टार प्रचारकों की फौज जालंधर में लगाई है।

जालंधर उपचुनाव के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट 2

नवजोत सिद्धू 22 से शुरू करेंगे जालंधर में प्रचार

कांग्रेस के स्टार प्रचारक क्रिकेटर कम पॉलीटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू वैसे तो पहले से ही जालंधर में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं, लेकिन उन्होंने अब विधिवत रूप से प्रचार का अपना शेडयूल भी जारी कर दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू 22 अप्रैल से जालंधर में दस्तक देंगे और लगातार अलग-अलग जगहों पर प्रचार करेंगे।

इसके बाद सिद्धू अपने अन्य कार्यक्रमों के लिए अमृतसर और पटियाला में रहेंगे। सिद्धू 29 अप्रैल को दोबारा जालंधर में आएंगे। सारा दिन कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर के लिए प्रचार करेंगे और रात को फिर अमृतसर वापस लौट जाएंगे। सिद्धू फिर 6 मई को जालंधर में आएंगे और अलग-अलग जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
यह खबर भी पढ़ें:  लुधियाना के शेरपुर से बस में फरार हुआ अमृतपाल
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment