जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बारिश

Pawan Kumar

Punjab media news : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा करने की उम्मीद है।

बारिश और मानसून (Monsoon) पर मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर अपना पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है। इनके अनुसार अब मानसून भारत पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल में मानसून के आगमन की आज घोषणा की है।

मौसम विज्ञानियों ने पहले कहा था कि चक्रवात ‘बिपारजॉय’ मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसकी शुरुआत “हल्की” होगी।

आईएमडी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 8 जून को केरल में आ गया है।”

मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, तमिलनाडु दक्षिण, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ गया है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
यह खबर भी पढ़ें:  कांग्रेस को नागवार गुजरा सचिन पायलट का 'अनशन'
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment