Punjab media news : चीन और पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत को चुनौतियां मिल रही हैं। इसको लेकर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने हिंद महासागर क्षेत्र में अभ्यास मिशन चलाया है। यह मिशन लगभग छह घंटों तक चला, जिसमें भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान राफेल ने दुश्मनों के जेट को मार गिराने का अभ्यास किया।
अभ्यास मिशन के जरिए किया गया शक्ति प्रदर्शन
अभ्यास मिशन में शामिल एक अधिकारी ने कहा, “अत्याधुनिक राफेल को IL-78 टैंकरों द्वारा हासीमारा (एयरबेस) में उनकी वापसी के दौरान हवा के बीच ही ईंधन भरा। इस मिशन के जरिए भारतीय वायु सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया और इसमें दिखाया गया है कि वह लंबी दूरी से भी अपने दुश्मनों पर हमले करने की क्षमता रखता है।
दुनिया के सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों में शामिल राफेल
मिशन ने IAF की शक्ति को प्रदर्शित करने और ” IAF ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ हुए 59,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत हासीमारा और अंबाला में अपने 36 राफेल को शामिल किया है। हासीमारा सिक्किम-भूटान-चीन ट्राई-जंक्शन के करीब है। आपको बता दें, राफेल दुनिया के सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों में से एक है और इसने भारतीय वायु सेना की ताकत को भी बढ़ाया है।
हिंद महासागर क्षेत्र की ओर बढ़ रहा चीन
दरअसल, इस समय इस मिशन अभ्यास की आवश्यकता इसलिए पड़ी है, क्योंकि चीन के पास पहले से ही 355 युद्धपोतों और पनडुब्बियों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना है और यह हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ाता नजर आ रहा है।