Punjab media news : चंडीगढ़ में नगर निगम (MC) के मेयर का चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कांग्रेस वोटिंग प्रक्रिया से दूर रही। वहीं सांसद किरन खेर ने पहला वोट डाला। कुछ ही घंटे में शहर को नया मेयर मिल जाएगा। वहीं मेयर चुनावों से पहले AAP और भाजपा के नेताओं ने दावा किया कि उनकी पार्टी ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव जीतेगी।
इससे पहले 11 बजे तक भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद हाउस में पहुंच गए थे। प्रिजाइडिंग अथॉरिटी अमित जिंदल ने डमी वोटिंग करवाई। सबसे ज्यादा काउंसलर्स भाजपा के पास हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल का वोट भी इसे जा सकता है। ऐसे में भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।
दूसरी ओर AAP क्रॉस वोट के रूप में किसी चमत्कार के इंतजार में है। AAP के खाते में 14 वोट हैं और भाजपा के पास सांसद का वोट मिलाकर 15 वोट हैं। वहीं अकाली दल के हरदीप सिंह भी भाजपा को वोट कर सकते हैं। उन्हें मनाने के लिए भाजपा पूरा जोर लगा चुकी है।
हाउस में AAP ने नॉमिनेटिड काउंसलर्स के बैठने को लेकर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें वोटिंग राइट नहीं है। इस पर सांसद किरण खेर ने कहा कि वह भी हाउस का हिस्सा हैं।
बता दें कि साल 2015 के बाद से कांग्रेस का कोई भी मेयर नहीं बन पाया है। वहीं, वर्ष 2016 से लगातार BJP का मेयर बनती आ रही है। ऐसे में पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ मेयर चुनावों में भी AAP किसी चमत्कार को ढूंढ रही है। केंद्र की मोदी सरकार की निगाहे भी मेयर चुनावों पर हैं। यही लोकसभा में भाजपा और AAP के राजनीतिक भविष्य को तय करेंगे।
जनादेश के साथ जाएगी कांग्रेस
कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की पहले ही साफ कर चुके हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस मेयर चुनावों से वॉकआउट कर चुकी है। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह विपक्ष में बैठ कर शहर की जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। पार्टी के सभी 6 काउंसलर्स अभी तक आउट ऑफ स्टेशन हैं।