मुरादाबाद(PMN)-19 साल की युवती को कथित गनपॉइंट में लेकर बलात्कार किया गया और छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। युवती की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। पीड़िता के भाई ने बताया, ‘हमारी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पिछले तीन दिनों में हम अपना गन्ना भी मिल लेकर नहीं जा सके हैं। अब फैक्ट्री इसे नहीं लेगी। इलाज का खर्चा कैसे उठाएंगे नहीं पता।’ वह सरकारी सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहा है और अपने खेती में अपने पिता का हाथ भी बंटाता है। जबकि पीड़िता की पढ़ाई दो साल पहले ही छूट गई थी।
आरोपी अरविंद सिंह पीड़िता के परिवार का पड़ोसी था और उन्हें अच्छे से जानता था। सोमवार देर रात, जब सभी सो रहे थे अरविंद कथित तौर पर पीड़िता के घर पर घुसा। वह छत के रास्ते पीड़िता के कमरे में आ गया और उसे गनपॉइंट में लेकर मुंह दबा लिया। वह उसे छत पर ले गया और उसके साथ रेप किया। जब पीड़िता ने भागने की कोशिश की तो उसे छत से नीचे फेंक दिया।