कोरोना के एक्टिव केस लगातार आठवें दिन घटे:24 घंटे में 4,282 नए केस मिले

Pawan Kumar

Punjab media news : बीते दिन कोरोना के 4 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं, 6 हजार 037 लोग ठीक हुए हैं जबकि, 14 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। देश में 25 दिन बाद 5 हजार से कम नए केस मिले हैं। इससे पहले 04 अप्रैल को 4,435 नए केस मिले थे। देश में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। बीते दिन 47 हजार 246 एक्टिव केस थे। इससे पहले 12 अप्रैल को 44,998 लोगों का इलाज जारी था।

8 दिन से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे

22 अप्रैल को कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले मिले थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से लगातार नए केस 10 हजार से कम मिले हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6 हजार 904 नए केस सामने आए थे, 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6 हजार 934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं।

मंगलवार (25 अप्रैल) को 9 हजार 629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार यानी (26 अप्रैल) को भी 9 हजार 355 केस सामने आए थे। गुरुवार यानी (27 अप्रैल) को 7 हजार 533 नए केस मिले थे। 44 लोगों को मौतें हुई थी।

शुक्रवार (28 अप्रैल) को 7 हजार 171 केस मिले थे और 40 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार (29 अप्रैल) को 5 हजार 874 नए केस सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई।

टॉप-5 राज्यों में 57% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे

देश में पिछले 24 घंटे में 4,282 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 2,443 केस सिर्फ 5 राज्यों में हैं। ये कुल आंकड़ों का 57% से ज्यादा है।

यह खबर भी पढ़ें:  कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'अगर लोगों को भरोसा नहीं तो मैं खुद पहला डोज लेने काे तैयार'

केरल: यहां 942 नए केस मिले, 1,329 लोग ठीक हुए, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 10,730 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र: यहां बीते दिन 425 नए केस सामने आए और 499 लोग ठीक हुए। एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। फिलहाल 4,005 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां 405 नए केस आए, जबकि 3 लोगों की मौत हुई। वहीं 811 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 3,031 एक्टिव केस हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां 351 नए केस मिले, 1 की मौत हुई है। वहीं 434 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 2,897 एक्टिव केस है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment