Punjab media news : मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों में बारिश की बात कही है तो वहीं कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून पर भी अपडेट दिया है।
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात,हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद (यूपी) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
40 डिग्री से ऊपर रहेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक राजधानी दिल्ली में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान रह सकता है। साथ बताया कि फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नही है। दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण गर्मी बढ़ने की स्थिति भी तेज हो गई है। सोमवार (16 मई) को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पांच दिनों के अंदर राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ गया है।