Punjab media news : मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘मोका’ (Cyclone Mocha) को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम के कई स्थानों पर आज भारी बारिश होगी।
विभाग के अनुसार, चक्रवात मोका अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर के उत्तर-उत्तर पश्चिम में बना हुआ है। इससे उत्तरी अंडमान सागर में 45-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
दिल्ली में 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा
देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले हफ्ते कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अगले चार दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
आज से 16 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
आज और कल अरुणाचल प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
आज से 17 मई के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की होने की संभावना है।