अमृतपाल सिंह ने टेके घुटने, पंजाब पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

Pawan Kumar

Punjab media news : पंजाब पुलिस ने 35 दिनों तक लगातार पीछा करने के बाद रविवार को खालिस्तानी कट्टरपंथी और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, खालिस्तानी नेता अमृतपाल को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया है। रोडे खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक गांव है। हालांकि, एसएसपी मोगा जे एलेंचेज़ियन ने मीडिया को बताया कि यह मोगा पुलिस का ऑपरेशन नहीं था। वह इस मुद्दे पर कुथ भी बोलने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों ने अमृतपााल सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए इसे पंजाब पुलिस का ऑपरेशन बताया है।

आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह करीब एक महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। वह इस दौरान भेष बदलकर खुद को पुलिस की नजरों से बचा रहा था। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।

कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पुलिस को करीब एक महीना से चकमा दे रह रहा था। वह केवल सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा था। कई प्रदेशों में सर्च अभियान के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ सका था। पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अमृतपाल और उसके सहयोगियों पर विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमले और लोक सेवकों के काम में बाधा डालने से संबंधित कई आपराधिक मामलों में प्रकरण दर्ज किया गया है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
यह खबर भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका 2+2 डायलॉग से पहले द्विपक्षीय वार्ता
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment