मेष:- आपके पराक्रम और हौसले में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कार्य स्थल पर सभी कार्य सही से चलते रहेंगे। यदि कोई नया कार्य प्रारम्भ करने की योेजना बना रहे हैं तो उसका अभी कुछ समय के लिए रोक ही रखें।
वृषभ:- महत्वपूर्ण नए लोगों से जुड़ना आपके कैरियर को नई दिशा देगा। काफी दिन से चल रही व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस कर रहे थे। अब ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा। आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा।
मिथुन :- पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा। किसी की मदद से आपका अटका कार्य बन सकता हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
कर्क :-आप इस बात पर चिंतित रहेंगे कि आपके सभी के साथ संबंधों में दूरी आ रही है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्ते में मजबूती आए इसका प्रयास करें। आप जॉब को लेकर भी असंतुष्टी महसूस करेंगे। कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं।
सिंह :-ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। मन में भावुकता रहेगी। आप आमदनी बढ़ाने के लिये नये स्त्रोतों के विषय में प्लान करेंगे। जॉब के लिहाज से समय अनुकूल हैं।
कन्या :-नई प्रोजेक्ट की शुरुआत सोच-समझकर की जाए तो बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार का निवेश करते समय समझदारी से काम लेना होगा। साथियों से तालमेल बनाकर रखें।
तुला :- मित्रों के साथ यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है लेकिन व्यर्थ की यात्राओं को टालने की कोशिश करें। हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। गुस्सा आने पर, बहस करने से बचें।
वृश्चिक :- सम्मान प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ परेशानी रह सकती है। कुछ चिंताजनक खबर सुनने को मिल सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें।
धनु :- किसी की बातों से आपको विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। अपने मन की आवाज़ पर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, लोगों के लिए सोचना आपके खुद के लिए बाधाएं उत्पन्न करेगा।
मकर :-सकारात्मक दृष्टि और ऊर्जा के साथ विभिन्न् स्थितियों में अच्छा बदलाव लाएंगे। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे।
कुम्भ :-कार्यस्थल पर आप काफी सुधार करेंगे। कामकाज से संबंधित नवीन योजनाएं बनाई जा सकती है। आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे इससे आप अत्यधिक मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। रुके हुए कार्यों को शीघ्रता से पूरा कर सकते हैं। बॉडी मे दर्द महसूस कर सकते!
मीन :- इन दिनों आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे, हो सकता है आप इन शुभ अवसरों का लाभ नहीं उठा पाए और धन लाभ से वंचित रह जाये। इसके लिए आप पूरी सूझबूझ रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। उनका ध्यान रखें।
Astrologer
Jyoti kaushal
8837846039