मेष: आपके कार्य में परिवर्तन होगा जो शुभ रहेगा। जॉब से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। हालांकि शारीरिक रूप से थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन उससे भी ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है।
वृषभ: कुछ समय से आप अस्थिरता को महसूस कर रहे है। नए और जोश भर देने वाले अवसर आपके सामने आ सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।
मिथुन: भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। दूसरों पर अच्छा प्रभाव बना रहेगा। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते हो सकती है। धन के खर्चे बढ़ेंगे।
कर्क: परिवारिक समस्याएं हल होंगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। मन में उत्साह रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी।
सिंह: सेहत संबंधी समस्याओं को अनदेखा न करें। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ परेशानी रह सकती है। दृढ़ संकल्प आपका बेहतरीन गुण हैं जिससे आ रही मुश्किलों को दूर कर सकते हैं।
कन्या: धार्मिक कार्य में रूचि बनी रहेगी। मित्रों की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है।
तुला: व्यवसाय में लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी। मित्रों का वह अपने परिचितों का रूखा व्यवहार आपको परेशानी दे सकता है। संतान का नकारात्मक प्रभाव तथा गतिविधियां परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए उन पर नजर रखना अति आवश्यक है।
वृश्चिक: प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है।
धनु: आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपके पीठ पीछे आपके खिलाफ साजिशें कर सकते हैं, लेकिन भाग्य आपका साथ देगा। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें।
मकर: इन दिनों आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे, हो सकता है आप इन शुभ अवसरों का लाभ नहीं उठा पाए और धन लाभ से वंचित रह जाये। इसके लिए आप पूरी सूझबूझ रखें। भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे।
कुम्भ: कुछ समय खुद को देकर मन को शांत करने का प्रयास करें। भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इसलिए बाहर के खाने से गुरेज रखें।
मीन: परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बनी रहेगी। बने बनाए कार्यो में रुकावट आ सकती है।
Astrologer
jyoti
8837846039