Punjab media news : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। पारंपरिक परिधानों में मंदिर पहुंचे विराट-अनुष्का ने भगवान शिव के दर्शन किए। दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपना रिएक्शन दिया है। पंगा क्विन कंगना ने इस पोस्ट में विराट और अनुष्का की तारीफ की है।
कंगना रनोट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये पावर कपल कितना अच्छा उदाहरण पेश कर रहा है, ये न केवल महाकाल का आशीर्वाद ले रहा है, बल्कि किसी न किसी तरह से सनातन धर्म और एक सभ्यता का सम्मान भी करता है। इसके अलावा छोटे स्तर पर, ये मंदिर/राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है जो राष्ट्र और अर्थव्यवस्था दोनों के बढाने में मदद करता है।’
विराट और अनुष्का का महाकाल मंदिर में दर्शन करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खास वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा साड़ी पहने और माथे पर भस्म लगाए शिवलिंग की पूजा करते नजर आ रही हैं। साथ ही विराट कोहली धोती गमछा पहले भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। साड़ी पहने अनुष्का का पिंक साड़ी पहने सिंपल लुक फैंस को खासा पसंद आ रहा है। इस वीडियो में पावर कपल विराट-अनुष्का के लुक को उनके फैंस खासा पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विराट और अनुष्का को हाल ही के दिनों में कई मंदिरों और आश्रम में जाते हुए देखा गया है। नए साल की शुरुआत में भी दोनों ने वृंदावन में दो दिन बिताए थे। दोनों को बाबा नीम करौली के आश्रम में भी देखा गया था। आनंदमई आश्रम जाकर दोनों ने कई संतों से भी मुकालात की थी। अब दोनों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए साथ ही कपल भस्मआरती में भी शामिल हुआ।