पंजाब मीडिया न्यूज़ (PMN): (HMV) जालंधर: डी.ए.वी कॉर्डिनेशन कमेटी और पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन (पी.सी.सी.टी.यू ) के आह्वान पर हंस राज महिला महाविद्यालय (एच.एम. वी) की टीचर्स ने 21 जानवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक कालेज परिसर में प्रिंसीपल दफ़्तर के सामने धरना दिया।
यूनिट की प्रधान प्रो. (डॉ) आश्मीन कौर ने अपने संबोधन में कहा कि यह धरना एवम प्रदर्शन पी.सी.सी.टी.यू के तय कार्यक्रम के मुताबिक लगातार तीन दिन तक जारी रहेगा! इस धरने-प्रदर्शन से जुड़ी मांगों के सन्धर्व में डॉ. आश्मीन कौर ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण मांग कैस के अंतर्गत जुलाई 2013 से लटके टीचर्स की प्रोमोशन के केसेस हैं। इसके इलावा जो टीचर्स कैस के अंतर्गत प्रोमोट हो चुके हैं, उनके बकाया एरियर का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। विभिन्न कालेजों में रिटायर्ड स्टाफ की पुरः नियुक्ति का भी पी.सी.सी.टी.यू विरोध करती है।
(HMV)यूनिट सदस्यों द्वारा वेतन मिलने में हो रही देरी का भी विरोध किया गया। डॉ. आश्मीन कौर ने कहा कि टीचर्स देश के भविष्य निर्माता हैं। यदि उनके साथ ही इस तरह का वर्ताव होता है तो देश का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने इसके लिए सरकारों एवम कालेज प्रवंधन दोंनो को आड़े हाथों लिया।
यूनिट सचिव प्रो.शालू बत्रा ने भी पी.सी.सी.टी.यू की सभी मांगों का समर्थन किया एवम कहा कि एच. एम. वी यूनिट सदैव पी.सी.सी.टी.यू के साथ है एवम यूनिट के सभी सदस्य 11 से 01 बजे तक धरने में शामिल हुए।