Punjab media news : पंजाब सरकार के ‘इन्वेस्ट पंजाब समिट’ का आज दूसरा व अंतिम दिन है। CM पंजाब भगवंत मान बीते कल की तरह आज भी समिट में शामिल होकर पंजाब में निवेश की इच्छुक विभिन्न कंपनी के मालिकों/संचालकों से मिलेंगे। इस दौरान किस जिले में कितनी लागत से किस इंडस्ट्री को स्थापित किया जा सकता है, इस संबंध में इंडस्ट्रियलिस्ट से बातचीत की जाएगी।
CM भगवंत मान ने 23 फरवरी को इस दो दिवसीय ‘इन्वेस्ट पंजाब समिट’ का उद्घाटन कर जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान करते हुए राज्य सरकार द्वारा पंजाब में इंडस्ट्री को सकारात्मक माहौल उपलब्ध करवाने की बात कही थी। भगवंत मान ने देश-विदेश की कंपनियों को पंजाब में इन्वेस्टमेंट का न्योता दिया। साथ ही कहा कि पंजाबियों ने ही बड़े-बड़े आइडिया और स्टार्टअप दुनिया को दिए हैं।
तीन नई पॉलिसी लाई मान सरकार
CM मान ने 23 फरवरी की शाम इंडस्ट्रियलिस्ट से बातचीत के बाद मीडिया को बताया कि राज्य सरकार तीन नई पॉलिसी लाई है। इसमें सबसे पहली इंडस्ट्रियल पॉलिसी है। इसमें 90 प्रतिशत सुझाव कारोबारियों के ही हैं और उन्हें इससे फायदा होगा। दूसरी इलेक्ट्रिकल व्हीकल (EV) पॉलिसी बताई, ताकि भविष्य की ओर समय रहते बढ़ा जा सके। मान ने तीसरी लॉजिस्टिक पॉलिसी बताई। इन तीनों पॉलिसी से लोगों, निवेशकों और पंजाब को फायदा होने की बात कही।
कलर कोडिंग ऑफ स्टांप पेपर में बदलाव
CM मान ने कहा कि पंजाब सरकार चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) खत्म कर रही है। इससे कारोबारी/निवेशक परेशान होते थे, लेकिन अब अनेकों NOC को इक्ट्ठा किया जा रहा है। लेकिन पहले जमीन खरीद पर, फिर नक्शा पास कराने पर अलग समय लगता था।
मान ने कहा कि अब कलर कोडिंग ऑफ स्टांप पेपर में भी बदलाव कर काम के अनुसार किया जाएगा। यदि किसी ने इंडस्ट्री लगानी है तो वह अलग रंग का स्टांप खरीदेगा, जो महंगा होगा, क्योंकि उससे CLU और अन्य प्रकार के सभी चार्ज रजिस्ट्री के समय ही ले लिए जाएंगे, ताकि कारोबारी अगले दिन से काम शुरू कर सकेगा। इसी प्रकार हाउसिंग के लिए अलग रंग होगा और कृषि भूमि की खरीद-फरोख्त पर पहले से जारी कलेक्टर रेट के अनुसार रहेगा।