पंजाब के जालंधर में पति के साथ स्कूटी पर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाश इकैहरी पुली के पास सोने की चेन छीनकर भाग गए। छीना-झपटी के दौरान महिला स्कूटी से गिर गई और घायल हो गई। महिला के पति ने शोर मचाया तो लोग लुटेरों के पीछे दौड़ पड़े। जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया।
जिसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का उपचार चल रहा है। वहीं, लोगों ने महिला की चेन छीनकर भाग रहे लुटेरों की जमकर धुनाई की। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने लुटेरों का मोटरसाइकिल नंबर पीबी-08सीजे-4410 भी कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाना ले गई। पुलिस मोटरसाइकिल के बारे में भी जांच कर रही है कि यह लुटेरों का अपना ही है या फिर यह भी किसी से लूटा हुआ है।