नई दिल्ली | अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डाक्टर 94 से अधिक बच्चों का बाप निकला। दरअसल, 1970 और 1980 के दशक में यह डॉक्टर एक अस्पातल में काम करता था और यहां इलाजे के लिए आने वाली महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए, उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था। इस मामले को पहली बार उनकी बेटी जैकोबा बेलाईड ने उजागर किया था।
स्पर्म डोनेशन के जरिए ही उनका जन्म हुआ था। एक दिन उन्होंने घर पर अपना डीएनए टेस्ट किया, तो पता चला कि इस डॉक्टर से उनके सात भाई-बहन और हैं। लेकिन उनकी मां अलग-अलग हैं। जांच करने पर पता चला- उनके पैरेंट्स का फर्टिलिटी डॉक्टर महिला मरीजों में अपना स्पर्म डाल देता था एक डाक्यूमेंट्री में जैकोबा ने इस बारे में डिटेल में बताया है। मैट व्हाइट को भी यह जानकारी मिली कि वह भी डॉक्टर क्लाइन की बच्ची है। मैट की मां लिज व्हाइट ने कहा- जब मैट का डीएनए टेस्ट आया तो मेरे मुंह से पहली बात यह निकली कि मेरा 15 बार रेप हुआ है और मुझे पता भी नहीं चला।
डॉक्टर क्लाइन द्वारा अपने इलाज को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने ऑफिस में अकेला होता था। मामले सामने आने के बाद क्लाइन को कोर्ट ले जाया गया। तब के प्रावधानों के मुताबिक, उसने कोई क्रिमिनल कानून को नहीं तोड़ा था, जिसके बाद उससे करीब 40 हजार रुपए का फाइन वसूला गया और उसे छोड़ दिया गया।