Punjab media news : पंजाब के जालंधर में पिछले 10 महीनों के दौरान रसूखदारों की 150 से ज्यादा अवैध इमारतों और कॉलोनियों पर मशीन चलाने वाले ATP सुखदेव वशिष्ठ का नगर निगम अधिकारियों ने तबादला कर दिया है। उन्हें बिल्डिंग ब्रांच से तब्दील कर O&M ब्रांच में लगा दिया गया है। ATP सुखदेव वशिष्ट पर रसूखदारों पर कार्रवाई की गाज गिरी है।
भ्रष्टाचार के लिए बदनाम नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच को दोबारा फिर से मुख्यधारा में लाने वाले ATP पहले भी जब-जब शहर में राजनीतिक पहुंच रखने वाले रसूखदारों के अवैध भवनों को गिराया तब भी उन्हें तबादले की धमकियां तो खूब मिली थी। लेकिन नेता चाह कर भी कुछ नहीं कर पाए थे। अब चुपचाप उन्हें तबादला आदेश थमा दिया गया है।
अभी पिछले दिनों ही सुखदेव को डिमोलिशन टीम का चार्ज दिया था
बिल्डिंग ब्रांच में तैनात ATP सुखदेव को उनकी लगातार अवैध निर्माण की कार्रवाईयों को देखते हुए निगम कमिश्नर ने एक अवैध निर्माण गिराने वाली टीम का गठन किया था। इसका चार्ज भी सुखदेव को दिया था। इस टीम को निगम की हद में जहां कहीं भी जाकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए शक्तियां दी गई थीं। सुखदेव ने करोड़ों रुपए की सीलयू फीस की चोरी करने वालों पर कार्रवाई की थी।