जालंधर:(पवन कुमार) नकोदर रोड, पुडा के अधीन आते गांव लाबड़ा के नजदीक अवैध कॉलोनी काटने का समाचार मिला है,आप सरकार चाहे कितने वी दावे करे अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही के पर उनके सारे दावे फुस नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी का नेता ही अपनी सरकार को लग रहा लाखों का चुना इस आप नेता ने लांबडा के पास गांव लंबडी में 2 से 3 एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी है। इस अवैध कॉलोनी में छोटे बड़े दोनों तरा के प्लाट काटे गए हैं कुछ प्लांट बिक चुके हैं।कुछ लोगों ने वहां पर अपने निर्माण भी शुरू कर दिया है, कुछ प्लांट अभी बिकने वाले हैं। कॉलोनाइजर इतना शातिर है।
कि गांव के भोले भाले लोगों को झूठ बोलकर प्लाट बेच रहा है। वह कह रहा है कि ये कॉलोनी सरकार के नियमों के अनुसार काटी गई है जब कि कॉलोनी पूरी तरह अवैध तरीके से काटी गई है। वह गरीब लोगों की खून पसीने की कमाई दोनों हाथों से लूट रहा है जबकि सरकारी नियमों के अनुसार कोई भी कॉलोनी नहीं काटी जा सकती जो लोग प्लाट खरीद चुके हैं उनको रजिस्ट्री बनाने में भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह आप नेता पहले भी विवादों में रहे चुका है। अब देखना यह है कि पुडा डिपार्मेंट इस बन रही अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही करेगा जा यूं ही तमाशा देखता रहेगा