जालंधर (पवन कुमार) जालंधर के सेशन कोर्ट में पेशी के लिए लाया कैदी पहली मंजिल से छलांग लगाकर फरार हो गया। लेकिन नीचे छलांग लगाते ही नीचे खड़े मुलाजीमो ने उसे पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार कैदी की पहचान वरिंदर कुमार पुत्र बुटा राम निवासी भटनुरा कलां थाना भोगपुर के रूप में हुई है। इसपर कुछ समय पहले लूटपाट का धारा 379बी का मामला दर्ज किया था।
जिसके बाद इसको बीते कल वीरवार को गिरफ्तार किया था। आज शुक्रवार को इसे कोर्ट में पेशी के लिए लाए थे। लेकिन जब इसे पेश करने के लिए पहली मंजिल पर ले जाया गया। तो यह वहां से भागने में कामयाब हो गया। इसने पहली मंजिल से नीचे की और छलांग लगा दी। जिससे लोगो ने शोर मचा दिया। लोगो का शोर सुन नीचे खड़े मुलाजिम भी सतर्क होगये। और सिक्योरिटी में खड़े लखबीर सिंह ने उसे पकड लिया।जिसे बाद में पेश कर वापिस भोगपुर थाने वापिस ले गए।