Punjab media news : पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सप्ताह में NDPS एक्ट के तहत कुल 194 FIR दर्ज कर कुल 258 तस्करों को अरेस्ट किया है। जबकि चाइना डोर का इस्तेमाल करने पर कुल 176 केस दर्ज कर 188 आरोपी अरेस्ट किए गए। चाइना डोर के कुल 10,269 गट्टे भी सीज किए गए हैं। इस संबंध में IGP हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि NDPS एक्ट के तहत दर्ज 194 केसों में से 31 केस कॉमर्शियल क्वांटिटी के हैं। इनमें 40 बड़े नशा तस्कर काबू किए गए। इसके अलावा 147 केस ड्रग्स की मीडियम क्वांटिटी और 16 स्मॉल क्वांटिटी के हैं। सबसे अधिक 23 केस पटियाला में, 17 फिरोजपुर और 11 बठिंडा में दर्ज किए गए हैं। कॉमर्शियल क्वांटिटी के सबसे अधिक 8 केस पटियाला में, पठानकोट में 4 और तरन तारन में भी 4 केस दर्ज किए गए हैं।
41 किलो हेरोइन का नशा बरामद
फाजिल्का से हेरोइन की भारी बरामदगी कर दो आरोपी अरेस्ट किए गए। 41 किलो हेरोइन रिकवर की गई है। इसके अलाव अफीम 13 किलो, भुक्की 481 किलो, 5 किलो चरस और 53 किलो गांजा बरामद हुआ। मेडिकल ड्रग्स की 5 लाख 28 हजार 594 यूनिट रिकवर की गई। इसके अलावा 20 लाख 47 हजार 940 रुपए ड्रग मनी भी बरामद की गई है।
एक सप्ताह में 15 भगोड़े अरेस्ट
बीते सप्ताह NDPS के मामलों में कुल 15 भगोड़े आरोपी गिरफ्तार किए गए। बताया कि मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल 623 भगोड़े आरोपी अरेस्ट कर लिए गए हैं।
रंगदारी के आरोपी एनकाउंटर के बाद अरेस्ट
बठिंडा में डॉ. दिनेश बंसल से 3 लाख रुपए रंगदारी की डिमांड की गई थी। इस मामले में जिला पुलिस ने कुल 7 आरोपी अरेस्ट किए हैं। पहले दो आरोपियों बीनू सिंह और दविंदर सिंह को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया गया। इसके बाद में अन्य पांच आरोपी अरेस्ट किए गए। इनमें आरोपी प्रदीप, चिन्ना, मन्ना, परम और बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू हैं। मामले में 6 आरोपी तलवंडी साबो और एक आरोपी सरदुलगढ़ का रहने वाला है।