Punjab media news : जालंधर की देहात पुलिस ने 2 मामलों मे भगौड़ा चल रहे मजदूर नेता को गिरफ्तार किया है। जालंधर के तहत आते उप मंडल करतारपुर में साल 2014 में धरना लगाकर सड़क रोकने और कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में सड़क रोककर धरना लगाने पर भारतीय नौजवान सभा एवं मजदूर नेता कश्मीर सिंह घुगशोर, वीर कुमार और 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने दोनों मामलों के चालान कोर्ट में भेज दिए थे, लेकिन दोनों ही केसों में कोर्ट से समन जारी होने के बावजूद कश्मीर सिंह घुगशोर कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने कश्मीर सिंह को भगौड़ा घोषित कर दिया था।
मुहिम के तहत किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने कोर्ट से आदेश पर सिर्फ जालंधर ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब में भगौड़ा (प्रो-क्लेम्ड ऑफेंडर) को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई हुई है। इसी मुहिम के तहत जालंधर देहात पुलिस के करतारपुर थाना स्टाफ ने कश्मीर सिंह घुगशोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।