Punjab media news : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के शासन का एक साल पूरा हो गया है। एक साल के दौरान सूबे की भगवत मान सरकार के कानून व्यवस्था और किए गए वादों पर खरा न उतरने के विरोध में कांग्रेस पार्टी मोर्चा खोलने जा रही है। जालंधर में कांग्रेस मुख्यमंत्री भगवंत मान का कंपनी बाग चौक पर पुतला फूंकेगी।
जालंधर कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि एक साल के कार्यकाल के दौरान पंजाब सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राज्य की कानून व्यवस्था के मामले को बिल्कुल पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी ने सत्ता संभाली है तब से राज्य में अपराध का ग्राफ एकदम से बढ़ गया है। हर रोज राज्य में लूट, हत्याओं की खबरें सुनने को मिल रही हैं।
उन्होंने कहा सत्ता हथियाने के लिए आम आदमी पार्टी ने लोगों से जो झूठ बोले थे, उसमें वह बुरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं। लोग अब खुद अपने आप को ठगा हुआ महसूस करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो गारंटियां दी थीं वह एक साल में अभी तक पूरी नहीं हैं। महिलाएं 1000 रुपए का रास्ता देख रही हैं।