लंदन (ब्यूरो)- जर्मनी के खूंखार तानाशाह एडोल्फ हिटलर का इतिहास आपने जरूर पढ़ा होगा। एडोल्फ हिटलर का जन्म 20 अप्रैल 1889 को ऑस्ट्रिया में हुआ था। हिटलर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लिंज में प्राप्त की। हिटलर जब 18 वर्ष का हुआ तब तक उसके माता और पिता दोनों का देहांत हो चुका हो था। हिटलर को कला के क्षेत्र में काफी ज्यादा रुचि थी। उसे ड्राइंग बनाने का काफी शौक था। इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने स्कूल ऑफ आर्ट्स में दाखिला लेना का प्रयास किया पर इसमें वह असफल रहा। इसके बाद उसका झुकाव राजनीति की तरफ बढ़ा। इस दौरान वह पोस्टकार्ड पर चित्र बना कर अपनी आजीविका चला रहा था। यही वह दौर था जब हिटलर के मन में यहूदियों और समाजवादियों के खिलाफ नफरत बढ़ने लगी थी।
दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाहों में शुमार जर्मनी के शासक रहे एडोल्फ हिटलर के याैन जीवन को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री में बड़ा दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि हिटलर सेक्स के दौरान उसके ऊपर यूरिन करने वाली महिलाओं को बहुत पसंद करता था। यही नहीं उसका अपनी भतीजी के साथ करीबी संबंध था। इसमें यह भी कहा गया है कि हिटलर को पोर्न की लत थी।
हिटलर सीक्रेट सेक्स लाइफ डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि यह नाजी तानाशाह ऐसी महिलाओं को पसंद करता था जो उसके साथ अश्लील हरकतें करती थीं। यही नहीं हिटलर का उसकी भतीजी गेली राउबल के साथ करीबी संबंध था। माना जाता है कि करीब 6 साल तक हिटलर और उसकी भतीजी का रिश्ता चला। हिटलर के पूर्व सहयोगी ओट्टो स्ट्रासर ने यह भी दावा किया कि जर्मन तानाशाह उन महिलाओं को पसंद करता था जो उसके ऊपर यूरिन करती थीं।